SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP Crime: शादी के एक साल बाद कमरे में लटकती मिली नवविवाहिता की लाश

MP Crime: शादी के एक साल बाद कमरे में लटकती मिली नवविवाहिता की लाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,
पति से विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका, परिजन ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी…

जबलपुर•May 10, 2024 / 07:44 am•

newlywed found hanging in room

Jabalpur Crime: जबलपुर में एक नवविवाहिता की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। घटना शहर के धनवत्री नगर की है। मृतका की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और आशंका जताई जा रही है कि पति से विवाद के बाद उसने खुदकुशी की है। वहीं मृतका के परिजन का कहना है कि पति ने हत्या की है। ये भी पता चला है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी पति से अलग रहने लगी थी।
फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता

शहर के धनवत्री नगर में रहने वाली 23 साल की नवविवाहिता साक्षी सिलाय की लाश पुलिस को उसके ही घर के कमरे में फांसी पर लटकी मिली है। साक्षी की शादी मई 2023 में हुई थी। मृतका के परिजन का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही साक्षी और उसके पति में विवाद होने लगे थे और साक्षी पति से अलग किराए का कमरा लेकर रह रही थी। परिजन ने पति पर प्रताड़ित करने और अबॉर्शन कराने के साथ ही साक्षी की हत्या का आरोप लगाया है।

नर्स की नौकरी करती थी साक्षी

साक्षी की बहन पूजा ने बताया कि पति साक्षी पर शक करता था। कहीं भी आने जाने पर काफी पूछताछ करता था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही उसकी बहन की हत्या की है। पूजा ने बताया कि उसकी बहन अस्पताल में नर्स का जॉब करती थी। मृतिका के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने साक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us