SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान: पूर्व में रहने वाले लोगों को बताया ‘चीनी’, साउथ इंडिया को ‘अफ्रीकन’

सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान: पूर्व में रहने वाले लोगों को बताया ‘चीनी’, साउथ इंडिया को ‘अफ्रीकन’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,

Sam Pitroda controversial statement : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार उन्होंने भारतीय लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है।

May 08, 2024 / 01:03 pm.

Sam Pitroda controversial statement : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बीते दिनों संसाधनों के पुनर्वितरण और विरासत टैक्स की बात कह कर नया विवाद खड़ा किया था। कांग्रेस नेता एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने विवादित बयान दे दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे दिखते हैं जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।
‘पूर्व में रहने वाले लोग चीन जैसे और साउथ इंडिया के अफ्रीकन…’
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए भारतीयों के रंग-रूप को लेकर नस्लीय टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले भारतीय लोग चीनी जैस नजर आती है। दक्षिण भारतीय तो अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर भारतीय कुछ हद तक गोरे हैं। भारत की विविधता की बात करते हुए सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी से नया विवाद पैदा हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सैम पित्रोदा ने कहा कि हम विविधता में एकता बनाए रखते है। बीते 75 सालों में हमने एक अच्छा माहौल तैयार किया है, जहां हर कोई रह सकता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हम भारत जैसे विविधता वाले देश को साथ रखते हैं। पूर्वी भारत में लोग चीन जैसे दिखते हैं। पश्चिम के लोग अरब जैसे हैं और उत्तर वाले गोरों की तरह और दक्षिण भारतीय तो अफ्रीकी जैसे नजर आते है। यह मायने नहीं रखता। हम सभी एक हैं और भाई-बहन हैं। सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हे।
ये शब्द उनके, सोच राहुल गांधी की : बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी सैम पित्रोदा के इस बयान पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने कहा कि ये शब्द उनके हैं लेकिन यह सोच राहुल गांधी की है। आपको बता दें कि बीते दिनों उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर भी विवादित बयान दिया था। बढते मामले को देखते हुए कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर दिया था।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us