SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Bhind Firing: वोटिंग के लिए जा रहे शख्स पर फायरिंग, हालत गंभीर

Bhind Firing: वोटिंग के लिए जा रहे शख्स पर फायरिंग, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,
भिंड में मतदान के लिए जा रहे मतदाता पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना से दहशत में लोग

भिंड•May 07, 2024 •

Bhind Firing: शहर के बीटीआई रोड पर पर वोट डालने जा रहे राघवेंद्र खटीक को दो बाइक सवारों ने गोली मारी। गोली पेट मे लगी है। दो आरोपी महावीर नगर से बाइक पर सवार होकर आए थे। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर स्थिति देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
भतीजे ने बताया कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
भतीजे सागर ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। हालांकि विवाद क्या और क्यों था फिलहाल इस बारे में अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना का लोक सभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं
उधर भिंड कलेक्टर का कहना है कि पुरानी रंजिश पर विद्यावती कॉलेज के ठीक सामने राघवेंद्र खटीक का घर है। वह घर पर ही ही बैठा था। तभी दो लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली राघवेंद्र के पेट मे लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए घायल राघवेंद्र को डॉक्टर्स ने ग्वालियर रेफर कर दिया। कलेक्टर ने ये भी कहा कि घटना का लोक सभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। मामला आपसी रंजिश का है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us