श्रेया न्यूज़ ,
Lok Sabha Election: राघौगढ़ में रोड शो के दौरान सीएम मोहन यादव ने रथ पर कार्यकर्ता द्वारा दी गई गदा घुमाई तो पास ही खड़े विधायक रामनिवास रावत के सिर में लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो..
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रोड शो के दौरान रथ पर खड़े होकर गदा घुमाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सीएम मोहन यादव के गदा घुमाते वक्त उनके ही पास खड़े विधायक रामनिवास रावत के सिर में गदा का ऊपरी हिस्सा लग जाता है वो तुरंत सिर पकड़कर बैठ जाते हैं। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। इसके बाद सीएम ने लोगों का अभिवादन कर रोड शो जारी रखा। ये वीडियो राजगढ़ विधानसभा और दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ के रोड शो के दौरान का है।
राजगढ़•May 05, 2024 .










