SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कर्ज उतारने के लिए ग्राहकों के हवाले प्रेमिका; 4 बार गर्भपात, अब मुक़दमा हुआ दर्ज

कर्ज उतारने के लिए ग्राहकों के हवाले प्रेमिका; 4 बार गर्भपात, अब मुक़दमा हुआ दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नीमराणा कस्बे में रहने वाली दिल्ली निवासी एक महिला ने थाने में लिव इन पार्टनर के खिलाफ कर्ज उतारने के लिए ग्राहकों के आगे पेश करने व उसका चार- पांच बार गर्भपात

नीमराणा कस्बे में रहने वाली दिल्ली निवासी एक महिला ने थाने में लिव इन पार्टनर के खिलाफ कर्ज उतारने के लिए ग्राहकों के आगे पेश करने व उसका चार- पांच बार गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी एक महिला बसेड़ी धौलपुर निवासी रामशेष के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। महिला का करीब पांच वर्ष पूर्व पति के साथ तलाक हो गया था। रामशेष महिला को पहले पड़ोस के शहर में कमरा किराये पर लेकर रखता था।

अलवर•May 02, 2024 

इसी दौरान आरोपी कमरे पर लोगों को लाने लगा और उनके सामने महिला को सम्बंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। उसने कहा कि कर्जा हो गया है, जिसको उतारने में वह मदद करे। इसके बाद आरोपी आए दिन महिला को होटलों में कर्जदारों के साथ सम्बंध बनवाने लगा।

इसके साथ ही किराये के कमरे पर भी लोगों को लाकर बलात्कार करवाता था। इस दौरान महिला चार -पांच बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी खुद के भाई की नौकरी लगने पर जल्द ही शादी का झांसा देता रहा। महिला ने उससे शादी कर गांव ले जाने की बात कही तो आरोपी ने 28 अप्रेल को शादी से मना कर दिया और बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी महिला से मारपीट कर उसे कमरे में बंद करके चला गया। जाते समय महिला का एक चेक भी ले गया। आरोप है कि आरोपी वेश्यावृत्ति कराता था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us