SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » CG Crime News: महुआ बंटवारे को लेकर हुई लड़ाई, बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: महुआ बंटवारे को लेकर हुई लड़ाई, बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,

CG Murder Case: पूछताछ पर आरोपी की निशानदेही पर डंडा जब्त कर लिया गया। वहीं आरोपेी जनेव राम बैगा को कापू पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया है।

Raigrah Crime News: महुआ बंटवारा की बात को लेकर उपजे विवाद में बेटे ने डंडे से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोंट आई और उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरतार कर लिया है। घटना कापू थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड की है।

मृतका का पति चमरू राम बैगा (60 वर्ष) ने बताया कि उसका बेटा जनेव सिंह बैगा (30 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। वे लोग खेत के महुआ को बीनने के बाद आपस में महुआ का बटवारा नहीं किए थे। 28 अप्रैल को महुआ बंटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ। रात खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सो गए थे। रात करीब 11 बजे जनेव सिंह बैगा महुआ बटवारा की बात को लेकर लकड़ी का डंडा से ढरको बाई से मारपीट कर रहा था। बीच बचाव किए तो जनेव राम घर से भाग गया।

मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आई गंभीर चोट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई। रिपोर्टकर्ता चमरू राम बैगा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी की निशानदेही पर डंडा जब्त कर लिया गया। वहीं आरोपेी जनेव राम बैगा को कापू पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us