SUBSCRIBE NOW

Home » अंतरराष्ट्रीय » तीरंदाजी विश्व कप में भारत की पांचवी बड़ी सफलता भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने जीता ऎतिहासिक स्वर्ण

तीरंदाजी विश्व कप में भारत की पांचवी बड़ी सफलता भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने जीता ऎतिहासिक स्वर्ण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,

शिंघाई , एजेंसी : तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय पुरुष रिकवर टीम में धीरज बोम्मादेवर , तरुणदीप रॉय और प्रवीण जाधव ने वर्तमान ओलिम्पिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए रविवार को यहाँ 14 वर्ष ऎतिहासिक जीत प्राप्त की।

स्पर्धा की शीर्ष दो वरीयता प्राप्त टीमों के मुकाबले में भारत ने 5-1 ( 57-57,57-55,55-53) से जीत प्राप्त की। वर्तमान विश्व कप में भारत का यह पांचवा स्वर्ण पदक है।
इससे पहले शनिवार को भारतीय कम्पाउंड तीरंदाजों ने टीम स्पर्धा में पुरुष , महिला और मिक्स्ड टीम में स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही एशियाई खेलो को चैम्पियन ज्योति सुरेख वेन्नम ने महिलाओं के कम्पाउंड व्यक्तिगत वर्ग में चौथा स्वर्ण पदक जीता था।
रविवार को अंकिता भकत और शिराज की रिकवर मिक्स्ड टीम ने भी कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने भी मेक्सिको को अलेजैन्ड्रा वेलेंशिया और मतियस ग्रांडे की जोड़ी को 6-0 ( 35-31,38-35,39-37) से हराया।

वही , माँ बनने के बाद खेल से दूर रही अनुभवी दीपिका कुमारी को महिला रिकवर व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में रजत पदक में संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही इस वैश्विक टूर्नामेंट में अब भारत के पांच स्वर्ण समेत कुल आठ पदक हो गए है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us