टीकमगढ़ में पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लगी , युवको ने कूदकर जान बचाई,
टीकमगढ़ में एक बेकाबू कार में पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई। कार में सवार चार युवक थे , उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ है।
सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।







