SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » गजब ट्रेन…130 KM की रफ्तार से 48 घंटे तक लगातार दौड़ती रहती है, 2900 किलामीटर की जर्नी में 21 स्‍टॉपेज

गजब ट्रेन…130 KM की रफ्तार से 48 घंटे तक लगातार दौड़ती रहती है, 2900 किलामीटर की जर्नी में 21 स्‍टॉपेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. भारतीय रेल प्रतिदिन करोड़ों लोगों को उनके गंतव्‍य तक पहुंचाती है. रेलवे प्रत्‍यक्ष और परोक्ष रूप से हजारों लाखों लोगों को रोजगार भी देता है. इंडियन रेलवे दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. पिछले कुछ वर्षों से रेलवे ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ाने पर जोर दे रहा है. फिर चाहे वह यात्री ट्रेन हो या मालवाहक रेलगाड़ी. इस योजना के तहत LHB से लेकर अन्‍य तरह की रेल बोगियां तैयार की जा रही हैं. ट्रेन की औसत रफ्तार 90-110 से बढ़कर 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे की हो चुकी है. वहीं, वंदे भारत जैसी सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160-180 किलोमीटर प्रति घंटे तक की है. लेकिन क्‍या आपको पता है कि देश में एक ऐसी भी ट्रेन है जो लगातार तकरीबन 48 घंटों तक पटरियों पर दौड़ती रहती है और 2900 किलोमीटर से ज्‍यादा तक की दूरी तय करती है.

दरअसल, दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन से चलकर देश के दक्षिणतम छोर कन्‍याकुमारी तक जाने वाली तिरुक्‍कुरल सुपरफास्‍ट ट्रेन (ट्रेन संख्‍या 12642) की बात हो रही है. यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्‍थान करती है और 47 घंटे 20 मिनट तक लगातार चलने के बाद कन्‍याकुमारी पहुंचती है. बता दें कि दिल्‍ली से कन्‍याकुमारी जाने के लिए यह ट्रेन सबसे ज्‍यादा मुफीद है. साथ ही गिनी चुनी ट्रेनों में सबसे बेहतर भी है जो दिल्‍ली को देश के सबसे दक्षिणी हिस्‍से से जोड़ती है. इस ट्रेन में टिकट बुक कराना कतई आसान नहीं है. यदि समय रहते बुकिंग नहीं होती है तो फिर रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो जाता है.

450 KM के बाद पहला स्‍टॉपेज, 1400 किलोमीटर में सिर्फ 6 ठहराव, पुष्‍पक विमान की रफ्तार से चलती है यह ट्रेन

130 KM की स्‍पीड, 21 स्‍टॉपेज
तिरुक्‍कुरल सुपरफास्‍ट ट्रेन सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन से प्रस्‍थान करती है. इसका पहला स्‍टॉपेज ताजनगरी आगरा है. यह ट्रेन औसतन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है. 2912 किलोमीटर की दूरी तय करने में इस ट्रेन को 47 घंटे से ज्‍यादा का वक्‍त लगता है. यात्रा को पूरा करने के दौरान यह ट्रेन 21 रेलवे स्‍टेशनों पर ठहरती है. इससे तकरीबन तीन हजार किलोमीटर की दूरी को दो दिनों में पूरा किया जाता है. चेन्‍नई से इसका रूट अलग हो जाता है और यह मदुरई होते हुए कन्‍याकुमारी तक पहुंचती है.

गजब ट्रेन...130 KM की रफ्तार से 48 घंटे तक लगातार दौड़ती रहती है, 2900 किलोमीटर की जर्नी में 21 स्‍टॉपेज

जनरल से लेकर AC-2 तक के कोच
दिल्‍ली से कन्‍याकुमारी तक जाने वाली तिरुक्‍कुरल सुपरफास्‍ट ट्रेन में जनरल कोच के साथ ही स्‍लीपर, एस-3 और एसी-2 तक के कोच हैं. इसका मतलब यह हुआ कि यदि कोई यात्री नॉन एसी कोच से कम पैसे में कन्‍याकुमारी तक की यात्रा करना चाहता है तो यह ट्रेन उनके लिए काफी बेहतरीन है. इसके साथ ही यदि कोई आरामदायक तरीके से लंबी यात्रा करने का इच्‍छुक है तो तिरुक्‍कुरल सुपरफास्‍ट ट्रेन उनकी यह मुराद भी पूरी करती है. बता दें कि भारतीय रेल लगातार अपने नेटवर्क का विस्‍तार कर रहा है.

Tags: Delhi news, Indian railway, Vande Bharat Trains

Source link

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us