SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Agniveer Bharti 2025: जबलपुर में अग्निवीर की भर्ती रैली शुरू, दौड़, पुश-अप, लांग-जंब और हाई-जंप से गुजरे युवा

Agniveer Bharti 2025: जबलपुर में अग्निवीर की भर्ती रैली शुरू, दौड़, पुश-अप, लांग-जंब और हाई-जंप से गुजरे युवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

        श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        Agniveer Recruitment: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। पांच दिन की भर्ती रैली के पहले दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए राजस्थान के उम्मीदवारों को बुलाया गया। सैकड़ों उम्मीदवार उपस्थित हुए। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण, दौड़, पुश-अप, लांग-जंप, हाई-जंप के दौर से गुजरना पड़ा। पहचान पत्र व शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी जांचे गए।

जबलपुर। जबलपुर शहर के ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर में मंगलवार सुबह सर्द मौसम के बीच मातृभूमि की रक्षा का जज्बा युवाओं में नजर आया। अग्निवीर बनने के लिए वे कड़ी से कड़ी परीक्षा देने के लिए तैयार दिखे। सेना में शामिल होने का सपना लिए उम्मीदवारों ने कहा कि वे देश की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। रैली का उद्देश्य भारतीय सेना के लिए सर्वश्रेष्ठ और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

पांच दिन की भर्ती रैली के पहले दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए राजस्थान के उम्मीदवारों को बुलाया गया। सैकड़ों उम्मीदवार उपस्थित हुए। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण, दौड़, पुश-अप, लांग-जंप, हाई-जंप के दौर से गुजरना पड़ा। पहचान पत्र व शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी जांचे गए।

ऐसी है योजना

सैनिकों की भर्ती के लिए 16 जून 2022 से अग्निवीर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाता है। योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं का सेवाकाल चार वर्ष तय किया गया है।

जबलपुर सैन्य क्षेत्र में अब तक हुईं भर्ती रैली

जबलपुर सैन्य भर्ती कार्यालय द्वारा योजना लागू होने के बाद 2022, 2023 और 2024 में नियमित रूप से अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की गई हैं। 2022 (पहले अग्निवीर बैच के बाद) 420 पद के लिए 350 अग्निवीरों का चयन हुआ। 2023 में आनलाइन सीईई लागू होने के बाद चयन संख्या में थोड़ी कमी आई। जिसमें सामान्य ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन में अनुमानित चयन 330 में से 280 था।

2024 में चयन प्रक्रिया सीईई और फिजिकल की गई। जिसमें 300 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 240 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। 2022 से 2024 तक 1050 में से 870 अग्निवीरों का चयन जीआरसी में हो चुका है।

naidunia_image

जबलपुर में इतने राज्यों के युवा शामिल हो चुके हैं

  • मध्य प्रदेश : जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना आदि।
  • छत्तीसगढ़ : रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरिया, जांजगीर, कोरबा।
  • उत्तर प्रदेश : प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र आदि।
  • बिहार : गया, पटना, भोजपुर, कैमूर।
  • झारखंड : रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू।
  • राजस्थान : कोटा, बूंदी।
  • महाराष्ट्र : नागपुर, भंडारा, गोंदिया क्षेत्र।

इन पदों के लिए होना है चयन

  • अग्निवीर सामान्य ड्यूटी संभावित चयन : 170–220
  • टेक्निकल संभावित चयन : 30–45
  • क्लर्क संभावित चयन : 20–30
  • ट्रेड्समैन संभावित चयन : 40–60
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us