SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » यूनियन बैंक एटीएम पर धोखाधड़ी: मदद के बहाने ATM कार्ड बदला, युवक के खाते से उड़ाए 11 हजार रुपये

यूनियन बैंक एटीएम पर धोखाधड़ी: मदद के बहाने ATM कार्ड बदला, युवक के खाते से उड़ाए 11 हजार रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        ब्यौहारी के यूनियन बैंक एटीएम में मदद के नाम पर कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम कोईलारी निवासी प्रकाश साकेत 18 नवंबर को एटीएम से पैसा नहीं निकाल पा रहे थे, तभी तीन अजनबियों ने सहायता का बहाना बनाकर उनका कार्ड बदल दिया और पिन पूछकर खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

ब्यौहारी: मध्य-प्रदेश के ब्यौहारी में यूनियन बैंक के एटीएम पर युवक को मदद लेना भारी पड़ गया। ग्राम कोईलारी निवासी प्रकाश साकेत 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे थे, लेकिन प्रयास असफल रहा।

इसी दौरान एटीएम में मौजूद तीन लोगों ने सहायता का प्रस्ताव दिया और उसका कार्ड लेकर चेक करने की बात कही। उन्होंने पिन पूछकर चुपके से कार्ड बदल दिया और एटीएम से 11 हजार रुपये निकालकर चले गए। लगभग 20 मिनट बाद मोबाइल पर मैसेज आने पर प्रकाश को ठगी की जानकारी हुई। उसने तुरंत बैंक शाखा पहुंचकर ब्रांच मैनेजर को घटना बताई। मैनेजर ने उसे थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा।

शाखा प्रबंधक अनुज सिंह ने सलाह दी कि एटीएम पर किसी भी समस्या की स्थिति में सहायता केवल बैंक गार्ड से लें, अजनबियों से नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us