श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- MP Crime News: बुधवार की देर रात लूट की वारदात में शामिल अज्ञात बदमाशों में एक करिया लोनी निवासी लोरहा को पुलिस ने अल सुबह गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि पुलिस ने जब आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाया तो आरोपित ने पास रखे कट्टे से फायरिंग कर दी। जिसमे एक आरक्षक के पैर में गोली लगने की खबर भी है।
उमरिया। बुधवार की देर रात लूट की वारदात में शामिल अज्ञात बदमाशों में एक करिया लोनी निवासी लोरहा को पुलिस ने अल सुबह गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि पुलिस ने जब आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाया तो आरोपित ने पास रखे कट्टे से फायरिंग कर दी। जिसमे एक आरक्षक के पैर में गोली लगने की खबर भी है। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की है,जिससे उसका पैर चोटिल हुआ है।
बुधवार को की तीन घटनाएं
गिरफ्तार आरोपी करिया लोनी है,जो दुर्दांत अपराधी है,इसने बुधवार को पिपरिया पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था,इसी दौरान निहत्थे पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला किया था,जो फिलहाल जबलपुर में इलाजरत है,इसके बाद आरोपी करिया लोनी ने अपने साथियों के साथ हार्वेस्टर ड्राइवर को निशाना बनाया था,इससे इन बदमाशों ने करीब 47 हजार की लूट की थी।
इसके बाद लोरहा रेलवे स्टेशन के करीब रेल कर्मी को गम्भीर रूप से लहूलुहान किया था, इस रेल कर्मी से भी इन बदमाशों ने कई हजार की रकम पार कर दी थी।तीन बदमाशों में एक करिया लोनी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है,जल्द ही बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है।







