SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » गुना-आरोन रोड पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत, चार लोग घायल

गुना-आरोन रोड पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत, चार लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

        श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       Guna Road Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले में आरोन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें से दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों के नाम आकाश चौरसिया, नमोनारायण मीणा और मनीष बताए गए हैं।

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में आरोन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें से दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों के नाम आकाश चौरसिया, नमोनारायण मीणा और मनीष बताए गए हैं। वहीं योगेश कारोलिया, पारस करोलिया, सूरज जाटव, अजय शाक्य हादसे में घायल हो गए। इनमें से योगेश और पारस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार के पर परखच्चे उड़ गए, ट्रक भी मौके पर पलट गया। दुर्घटना ग्राम भिलेरा के पास हुई। मनीष पुत्र सुशील चंद्र निवासी ग्राम पेंची चांचौड़ा की यह कार थी। मनीष के पिता सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पशुपालन विभाग चांचौड़ा हैं। मनीष खुद बीएससी वेटरनरी डिप्लोमा होल्डर था। सभी दोस्त कॉलेज के बताए गए हैं। जो आरोन में रहने वाले दो दोस्तों के पास मिलने गए थे और साथ में गुना लौट रहे थे।

naidunia_image

मनीष को उनके पैतृक गांव इटावा में ले जाया जाएगा। अन्य मृतक और घायलों की स्वजन भी गुना आ रहे हैं। मनीष के पिता ने बताया कि रात में मनीष को दोस्तों के साथ जाने से काफी मना किया था, 22 तारीख को मनीष की शादी की पहली सालगिरह भी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us