SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में घर में अकेली सो रही महिला की हत्या:गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; पुलिस जांच में जुटी

शहडोल में घर में अकेली सो रही महिला की हत्या:गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र में एक महिला (50) की उसके घर में ही शनिवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके बेटे ने देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सीधी थाना क्षेत्र के सिचौरा आंगनवाड़ी भवन के पास रहने वाली राजवती गोंड (50) की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। हमलावर अभी अज्ञात हैं।

मृतक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी

घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाला उनका बेटा राजकुमार अपनी मां राजवती को जगाने घर पहुंचा। राजकुमार ने बताया कि जब वह पहुंचा तो मां की गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे और काफी खून बह रहा था।

बेटे ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद डायल 112 पुलिस और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। उप निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है और शव घर में ही मिला है।

पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मौके पर एफएसएल टीम भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का बेटा भी संदेह के घेरे में है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us