SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: जहां छिपा था पांच हजार का इनामी तस्कर, पुलिस ने वहीं लिया किराए पर कमरा; मौका मिलते ही दबोचा

Shahdol News: जहां छिपा था पांच हजार का इनामी तस्कर, पुलिस ने वहीं लिया किराए पर कमरा; मौका मिलते ही दबोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की जानकारी पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा क्षेत्र में तीन दिनों तक किरायेदार बनकर रेकी की और रात में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई थी।

खैरहा थाना क्षेत्र के करकटी जंगल में एक कार से पुलिस ने लाखों रुपये का गांजा बरामद किया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी। घटना के बाद से एक आरोपी फरार था। जिसे पुलिस ने बिलासपुर सीजी से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। पुलिस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंची और किराएदार बनकर रेकी की। फिर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

क्या था मामला
खैरहा थाना क्षेत्र के करकटी जंगल में 2024 के सितम्बर माह में पुलिस ने एक कार को जब्त किया, जिसमें एक कुंटल 74 किलो गांजा बरामद किया गया था। जिसकी कीमत 10 लाख से अधिक थी। घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार कार में उड़ीसा से गांजा लोड हुआ था और गांजा बुढार की ओर जा रहा था। तभी पुलिस ने करकटी जंगल से गांजे से भारी कार को जब्त किया था। घटना के बाद से एक आरोपी फरार था।


पांच हजार का था इनाम
घटना में शामिल राहुल तिवारी अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जो घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। पुलिस सितंबर 2024 से आरोपी राहुल की तलाश कर रही थी। तभी बीते दिनों पुलिस को सूचना मिली कि वह छत्तीसगढ़ के सरकंडा क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस बनी किरायादार
थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि हमें मुखबिर और तकनीकी बातों से पता लगा कि पांच हजार का इनामी राहुल तिवारी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रह रहा है। वहां पर कई घर हैं और वह किस घर में रह रहा है हमें इसकी जानकारी इकट्ठा करनी थी। इसको लेकर थाना प्रभारी के साथ तीन पुलिसकर्मी खुद किराएदार बने और तीन कॉलोनी में तीन दिनों तक किराएदार बनकर रेकी की। आखिर कार राहुल का पुलिस ने पता लगाया और रात में पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी आरोपी राहुल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us