श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल शहर के बस स्टैंड परिसर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। लंबे समय से खड़ी बसों को हटाने के लिए बस मालिकों को निर्देश दिए गए हैं।
यातायात प्रभारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि तीन बसें (MP 18 P 3055, MP 18 P 1955 और MP 18 ZA 6399) जो चलने लायक नहीं हैं, उन्हें तत्काल परिसर से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, दो अन्य बसें (MP 18 T0256 और बिना नंबर की हीराकुंड बस) तथा दो एम्बुलेंस (MP18 DA 0477 और MP 18 DA 1277) भी सड़क किनारे खड़ी पाई गई थीं, जिन्हें पहले ही नोटिस जारी किया गया था।
थाना यातायात में होगी बैठक
यातायात विभाग ने बस मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बसों को प्रस्थान से 30 मिनट पहले और आगमन के 20 मिनट बाद बस स्टैंड परिसर से हटाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में, 06 नवंबर 2025 को थाना यातायात में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी बस मालिकों को बुलाया जाएगा। इस बैठक में सभी की सहमति से एक निर्धारित समय-सारणी तय की जाएगी।







