SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में जहरीले पानी से पांच मवेशियों की मौत:कॉलरी से पानी में मिल जाता है बारूद; टीआई बोले-जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

शहडोल में जहरीले पानी से पांच मवेशियों की मौत:कॉलरी से पानी में मिल जाता है बारूद; टीआई बोले-जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल जिले के अमलाई स्थित रामपुर बटूरा मेगा प्रोजेक्ट कॉलरी से निकले ब्लास्टिंग के पानी को पीने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। पशु मालिकों और स्थानीय निवासियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलरी में कोयला निकालने के लिए की जाने वाली ब्लास्टिंग के दौरान बारूद पानी में मिल जाता है। कॉलरी प्रबंधन बड़े मोटर पंपों से इस पानी को बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के आसपास छोड़ देता है। आरोप है कि इसी जहरीले पानी को पीने से बेजुबान जानवरों की लगातार मौतें हो रही हैं।

जहरीले पानी से पहले भी हो चुकी है मवेशियों की मौत

जनपद सदस्य चंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब जहरीले पानी से जानवरों की जान गई हो। पहले भी कई मवेशियों की मौत हुई है। उन्होंने और अन्य लोगों ने कई बार इसका विरोध किया है, लेकिन प्रबंधन ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
पांच मवेशियों की मौत के बाद स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी आगे आए हैं। सरपंच, जनपद सदस्य और उप-सरपंच ने अमलाई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि सम्हारू बैगा और नानू बैगा के मवेशियों की मौत हुई है। उप-सरपंच राजा राम मिश्रा ने जानकारी दी कि उन्होंने प्रबंधन को कई बार ज्ञापन देकर प्रतिबंधित क्षेत्र में बाउंड्री बनाने की मांग की थी, ताकि जानवर अंदर प्रवेश न कर सकें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

टीआई बोले-जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस टीम और पशु चिकित्सक भी पहुंचे थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद यदि लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us