SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP News: पहले मां को मार डाला, फिर कमरे में बंद होकर लाश के साथ बिताए 72 घंटे, पुलिस को बगल में सोता मिला

MP News: पहले मां को मार डाला, फिर कमरे में बंद होकर लाश के साथ बिताए 72 घंटे, पुलिस को बगल में सोता मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल जिले के ब्यौहारी में मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्र ने विवाद के बाद अपनी मां की हत्या कर दी और तीन दिन तक शव के साथ घर में बंद रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पुत्र अपनी मां की निर्मम हत्या करने के बाद उसी कमरे में तीन दिनों तक शव के साथ सोता और खाता-पीता रहा। लगभग 72 घंटे गुजरने के बाद जब उस घर का दरवाजा नहीं खुला और मां बेटे में से कोई भी बाहर नहीं निकला, तब पड़ोसियों द्वारा संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया। और जब पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए तो वहाँ का माज़रा देखकर भौचक रह गए। पुलिस ने देखा कि घर के अंदर एक महिला की लाश पड़ी हुईं है और उसका पुत्र उसी कमरे में आराम से लेटा हुआ था।

पुलिस के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकछ निवासी सविता बाई कोल पति विनोद कोल (40) अपने एक जवान पुत्र राजकुमार कोल के साथ रहती थी। पुत्र की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है। इस बीच बीते 4 नवंबर को मां एवं बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर बेटे ने किसी वजनी चीज से मां के सिर में वार कर दिया। वार इतना तेज था कि मां की कुछ ही देर में घर के अंदर मौत हो गई। मां की लाश देखकर घबराए हुए पुत्र ने अंदर से दरवाजा बंद लिया। इस तरह तीन दिनों तक वह मां की लाश के साथ उसी कमरे में मौजूद रहा। घर में जो कुछ था वही पकाता और ख़ाता रहा।

जब तीन दिनों तक घर का दरवाजा नहीं खुला और मां बेटे में से कोई बाहर नहीं निकला तब पड़ोसियों द्वारा शंका के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। ब्यौहारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ चारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है। आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम भी आई है, मामले की हम जांच कर रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us