SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Anuppur News: मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लाखो के मोबाइल ले गए चोर

Anuppur News: मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लाखो के मोबाइल ले गए चोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      कोतमा नगर के मुखर्जी चौक वार्ड में स्थित जय माता दी मोबाइल शॉप में लगभग 6 लाख रुपए के मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। गुरुवार की दरमियानी रात को चोरों ने दुकान की टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और महंगी कंपनियों के 30 से 35 मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क तोड़ दी और उसे छत पर फेंककर फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह जब दुकान संचालक पंकज गुप्ता ने दुकान खोली, तो उन्होंने देखा कि ऊपर की सीलिंग टूटी हुई है और छत की टीन काटकर चोर अंदर घुसे थे। डिस्प्ले से सभी ब्रांडेड मोबाइल गायब थे और पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना थाना कोतमा में दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान नगर परिषद के कैमरों में एक नकाबपोश चोर की गतिविधियां कैद हुईं, जो रात करीब ढाई बजे बाजार क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया। बाद में वह पास की पान दुकान के सहारे ऊपर चढ़कर दुकान की टीन काटता नजर आया। करीब ढाई घंटे तक दुकान के अंदर बेखौफ चोरी करने के बाद वह सुबह 5 बजे बैग में मोबाइल और अन्य सामान भरकर फरार हो गया। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us