SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Anuppur: जांच के लिए पहुंची पुलिस तो पड़ोसी लड़के ने बनाया वीडियो, पुलिसवालों ने पीटा तो नाबालिग ने लगाई फांसी

Anuppur: जांच के लिए पहुंची पुलिस तो पड़ोसी लड़के ने बनाया वीडियो, पुलिसवालों ने पीटा तो नाबालिग ने लगाई फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,06.may2024 
अनूपपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिलपुर ग्राम में 15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस पिटाई के बाद फांसी लगा ली। दरअसल कार्रवाई करने पहुंची पुलिस का वीडियो नाबालिग ने बना लिया था। नाराज पुलिसवालों ने इसी बात पर उसे पीटा और वीडियो डिलीट करा दिया। 

MP man dies by suicide after argument with shopkeeper over samosa price  reaches police - India Today

 

मामले के संबंध में बताया गया कि कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलपुर में हंड्रेड डायल पुलिस महिला अपराध से संबंधित किसी मामले की सूचना पर पहुंची हुई थी। जहां पर नाबालिग किशोर हैपी प्रजापति पिता माखन प्रजापति पुलिस की जांच कार्रवाई की वीडियो मोबाइल से बनाने लगा। इसी दौरान हंड्रेड डायल पुलिस के दो आरक्षक ने युवक से मोबाइल छीनते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।
इससे प्रताड़ित होकर रविवार रात्रि को नाबालिग ने घर पर जाकर फांसी लगा ली। इसके बाद कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस द्वारा मारपीट को नाबालिग की आत्महत्या का कारण बताया है ,और मौके में ड्यूटी में पदस्थ पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने कहा कि पूरे मामले में मजिस्ट्रेटरियल जांच कराई जाएगी एवं पूरे मामले की जांच के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us