SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ने खुद को लगाई आग, BLO ड्यूटी से थे परेशान

MP में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ने खुद को लगाई आग, BLO ड्यूटी से थे परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राज नारायण तिवारी ने सोमवार को स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली। वह बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने से परेशान थे। प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। शिक्षक राज नारायण तिवारी छपारा विकासखंड के भीमगढ़ शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यरत हैं।

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राज नारायण तिवारी ने सोमवार को स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली। वह बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने से परेशान थे। प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। शिक्षक राज नारायण तिवारी छपारा विकासखंड के भीमगढ़ शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यरत हैं।

डॉक्टर ने हालत खतरे से बाहर बताई

घटना के बाद उन्हें छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया गया। फिलहाल, डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। भाई आनंद नारायण तिवारी के मुताबिक, उन्हें राष्ट्रीय जनगणना 2011-12 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। उन्होंने पिछले दिनों प्राचार्य द्वारा परेशान किए जाने की बात परिवार को बताई थी।

नायब तहसीलदार ने दर्ज किए बयान

नायब तहसीलदार रामसेवक कोल ने अस्पताल पहुंचकर शिक्षक के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा ने कहा कि बीएलओ की ड्यूटी लगाना या हटाना अनुविभागीय अधिकारी या कलेक्टर का अधिकार होता है। शिक्षक को कोई समस्या थी, तो संबंधित अधिकारियों को बता सकते थे। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us