SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: खाना खाने के बाद 14 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सीएमएचओ ने गठित की टीम

Shahdol News: खाना खाने के बाद 14 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सीएमएचओ ने गठित की टीम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शासकीय मॉडल स्कूल के छात्रावास में खाना खाने के बाद 14 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद प्रबंधन ने उन्हें तत्काल ब्यौहारी सिविल अस्पताल लाकर भर्ती करवाया है, जहां सभी का उपचार शुरू हो गया है। मामला ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम खड़हूली का है।

जिले के जनपद ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम खड़हूली स्थित शासकीय मॉडल स्कूल के 100 सीटर छात्रावास में देर रात अचानक 14 बच्चियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि छात्राओं ने रात में हॉस्टल में भोजन किया जिसके बाद उन्हें खुजली, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियों की शिकायत हुई, इसके बाद छात्रावास प्रबंधन ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर सभी छात्राओं को ब्यौहारी अस्पताल लाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है।

मेडिकल टीम गठित
मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है। विशेषज्ञों की निगरानी में छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। एक मेडिकल टीम छात्रावास के लिए रवाना हुई है, जहां अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी अगर जरूरत लगती है तो उन्हें वही तत्काल इलाज भी दिया जाएगा।

इस मामले में ब्यौहारी बीएमओ डॉ. डीके परासर ने बताया कि सभी बच्चियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि बच्चियों को किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनकी हालत फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने हॉस्टल में भोजन और स्वच्छता व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन अपनी बच्चियों की सेहत को लेकर अस्पताल में मौजूद है।

ब्लड रिपोर्ट से पता चलेगा सच
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि ब्लड रिपोर्ट आने के बाद चीज स्पष्ट होगी, हालांकि एलर्जी जैसी ही दिक्कत लग रही है। सभी छात्राओं की उम्र 12 से 15 वर्ष है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us