SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर जिले युवक की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, सिहोरा के चंडी मेले में हुआ था विवाद

जबलपुर जिले युवक की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, सिहोरा के चंडी मेले में हुआ था विवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :–  मध्य प्रदेश के जबलपुर‍ जिले के गौरहा-भिटौनी गांव के एक खेत में युवक की लाश मिली। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई गई है कि युवक की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। जानकारी के मुताबिक युवक मेला देखने गया था, जहां उसका किसी के साथ विवाद हो गया था।

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम गौरहा-भिटौनी में शनिवार की सुबह एक युवक कर रक्त रंजीत साहू खेत में मिला है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। मृतक की पहचान कैलाश पिता सीताराम गोटिया (39) निवासी भिटौनी के रूप में हुई है। वह शुक्रवार की रात चंडी मेले में गया था। स्वजन रात में उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह लौटकर नहीं आया।

शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो झाड़ियों के बीच खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि मेले में कैलाश का किसी से विवाद हुआ था।

खेत पर जहां शव पाया गया है, वहां पर आसपास संघर्ष के साक्ष मिले हैं। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है, आशंका है कि विवाद के बाद युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, फुटप्रिंट और अन्य सबूत एकत्र किए गए हैं। जांच टीम मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पूछताछ में पता चला है कि कैलाश अपने कुछ परिचितों के साथ मेला देखने गया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो अंतिम बार उसके साथ देखे गए थे। पुलिस ने बताया कि मामला पूरी तरह हत्या का प्रतीत हो रहा है। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us