SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया तार-तार! सौतेली बेटी पर डोली नीयत तो बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पकड़ा तो भागा आरोपी

कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया तार-तार! सौतेली बेटी पर डोली नीयत तो बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पकड़ा तो भागा आरोपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   Umaria News: उमरिया जिले को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के अकेले होने का फायदा उठाकर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने कलयुगी पिता को पकड़ लिया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर जंगल की तरफ भाग निकला।

उमरियाः जिले के इंदवार थाना क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई। एक पिता ने रिश्तों को कलंकित करते हुए सौतेली बेटी से दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। बेटी ने सौतेले पिता की शर्मनाक हरकत की आपबीती अपनी मां को बताई। बेटी की बात सुनते ही मां बेटी को लेकर इंदवार थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

शर्मनाक घटना जिले इंदवार थाने के पनपथा गांव में सामने आई। मां की शिकायत पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और दुष्कर्मी पिता को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। हालांकि जब पुलिस आरोपी को लेकर थाने जाने लगी मौका देखकर दुष्कर्मी पिता पुलिस वाहन से कूद कर फरार हो गया। पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी है। वहीं, आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही डीआईजी शहडोल सविता सुहाने भी इंदवार पहुंची।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us