श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास को भी नहीं छोड़ा। दिनदहाड़े हुई इस चोरी में चोर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
शहडोल जिले में चोर बेखौफ हो गए हैं, अब तो चोरों ने हद ही कर दी। जयसिंहनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को चोरों ने बेखौफ तरीके से अंजाम देकर सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए हैं। शाम को जब मजिस्ट्रेट घर पहुंचीं, तो उनके घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह सरकारी आवास शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों दिनदहाड़े मोटरसाइकिल की डिग्गी से नगद एक लाख रुपए चोरी होने का मामला अभी सामने आया था। पुलिस उस मामले का खुलासा नहीं कर पाई थी, अब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था
पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पदस्थ हैं। जब वे कल सुबह अपने आवास से निकलीं तो सब कुछ सही था। न्यायालय पहुंचने के बाद उन्होंने अपना कार्य किया और शाम के वक्त जब वे वापस अपने आवास पहुंचीं, तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर रखा सोने का एक ब्रेसलेट, कान के झुमके एवं चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।
अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज







