SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अमलाई में निजी भूमि पर अवैध रेत-ईंट भंडारण का विवाद, मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज

अमलाई में निजी भूमि पर अवैध रेत-ईंट भंडारण का विवाद, मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 बकहे में निजी भूमि को लेकर हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार जैन की शिकायत पर पुलिस ने अवैध रेत-ईंट भंडारण और मारपीट के मामले में गैर-संज्ञेय अपराध (एनसीआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, बीते 22 अक्टूबर को आरोपियों द्वारा महेंद्र कुमार जैन के साथ झगड़ा किया गया और मारपीट की कोशिश की गई। बताया गया कि विवादित भूमि खसरा नंबर 1044/2 में आरोपियों ने अवैध रूप से रेत और ईंट का भंडारण किया तथा तार की फेंसिंग को भी तोड़ दिया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से उन्हें लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 352 (बल प्रयोग या मारपीट से संबंधित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में रामसूरत सिंह, सुनील सिंह और विजय कुमार यादव को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गैर-संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद प्रकरण को न्यायालय में अग्रेषित किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us