श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही में मजिस्ट्रेट द्वारा एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज किए जाने के चलते पुलिस इस घटना को उससे जोड़कर भी जांच रही है।
भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतमा में पदस्थ न्यायाधीश के घर पर पथराव करने के साथ ही गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत न्यायाधीश में भालूमाडा थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 224, 296, 324, 331 (6) 333. 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैI
आरोपियों ने मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी भी दी। जब मजिस्ट्रेट अपने निवास से बाहर निकले तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी। शनिवार शाम को भालूमाड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पिछले दिनों मजिस्ट्रेट ने एक आरोपी का जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया था। पुलिस इस मामले को उससे भी जोड़कर विवेचना कर रही है।
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि कल रात में मजिस्ट्रेट के घर में कुछ अज्ञात हमलावारों ने पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







