श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल : जयसिंहनगर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित कर पुलिस ने नाबालिग को थाना परिसर जयसिंहनगर से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित बालिका ने बताया कि शिशुपाल उर्फ गोलू सिंह सेंगर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मल्दा ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। पीड़िता ने बयान के आधार पर पुलिस ने 23 अक्टूबर को गोलू सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।







