SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मध्य प्रदेश में अपने ही नाना से 10 लाख की ठगी: पीएफ फंड निकालकर किया धोखा, नाती-नातिन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में अपने ही नाना से 10 लाख की ठगी: पीएफ फंड निकालकर किया धोखा, नाती-नातिन गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   बुजुर्ग पूर्व कालरी कर्मचारी के साथ करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बिजुरी पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी।

अनूपपुर। बुजुर्ग पूर्व कालरी कर्मचारी के साथ करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बिजुरी पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों को पकड़ा गया।

बुजुर्ग ने लगाई थी न्याय की गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी राजकुमार पिता स्व. बिरझू महरा (60 वर्ष), निवासी मोहरी हाल पौराधार ने 1 अक्टूबर को थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि योगेश चंद्रा और उसकी पत्नी हेमा चंद्रा ने मनोज गुप्ता के साथ मिलकर पीएफ फंड निकलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की और करीब 9.44 लाख रुपये हड़प लिए।

आरोपित निकले रिश्तेदार

मामले में पुलिस ने धारा 420, 406, 120-बी भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपित योगेश चंद्रा (39 वर्ष) और उसकी पत्नी हेमा चंद्रा (31 वर्ष) फरियादी के नाती-नातिन हैं। दंपती ने बुजुर्ग की अशिक्षा और उम्रदराज होने का फायदा उठाकर धोखा दिया।

गिरफ्तार और सबूत जब्त

पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर उनसे संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं, तीसरे आरोपित मनोज गुप्ता की तलाश अभी जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us