SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Indore में सड़क पर मौत का जाल… बाइक सवार के गले में फंसा तार, डॉक्टर बोले- बाल-बाल बची जान

Indore में सड़क पर मौत का जाल… बाइक सवार के गले में फंसा तार, डॉक्टर बोले- बाल-बाल बची जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   इंदौर में बेतरतीब लटके इंटरनेट और केबल वायर जानलेवा बनते जा रहे है। एक बाइक सवार तो बाल-बाल बच गया। बीच रास्ते में वायर गले में फंस गया और पूरी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। उपचार करने वाले डॉक्टरों ने कहा यह चमत्कार है। वरना मौत भी हो सकती थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक रख रखाव करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

इंदौर। शहर में बेतरतीब लटके इंटरनेट और केबल वायर जानलेवा बनते जा रहे है। एक बाइक सवार तो बाल-बाल बच गया। बीच रास्ते में वायर गले में फंस गया और पूरी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। उपचार करने वाले डॉक्टरों ने कहा यह चमत्कार है। वरना मौत भी हो सकती थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक रख रखाव करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

घटना संयोगितागंज थाना अंतर्गत नवरत्न बाग (12 पत्थर) की है। बड़ी ग्वालटोली निवासी अरुण पुत्र रामहेतसिंह घायल हुआ है। 37 वर्षीय अरुण की पत्नी फूलबाई निजी अस्पताल में नौकरी करती है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अरुण पत्नी को लेने अस्पताल जा रहा था। जैसे ही नवरत्न बाग पहुंचा बीएसएनएल कार्यालय के समीप अचानक वायर टूटकर गले में फंस गया। फंदा इतना तेज था कि अरुण की बाइक ही रुक गई। उसने गले से वायर निकाला और गले में रुमाल बांध कर सीधे अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर भी घाव देख कर चौक गए और कहा यह जानलेवा हो सकता था। गला कट सकता था या फिर फंसने से मौत भी हो सकती थी। डॉक्टर की सलाह पर ही अरुण रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा और संयोगितागंज पुलिस को शिकायत की।

पुलिस ने घटना स्थल और मेडिकल के बहाने शाम कर दी

अरुण और उसकी पत्नी फूलबाई पहले पलासिया थाने पहुंचे थे। ड्यूटी अधिकारी मौके पर पहुंचे तो घटना स्थल देख कर कहा यह संयोगितागंज थाने की सीमा में आता है। पलासिया थाने का पुलिसकर्मी ही संयोगितागंज थाने लेकर गया था। यहां से एक एएसआइ मौका देखने गए तो कुछ लोग लाइन सुधार रहे थे। उन्होंने अरुण को बताया वह बीएसएनएल विभाग से है। पुलिसकर्मी ने बगैर पूछताछ किए थाने आ गए। उन्होंने कथन, मेडिकल के नाम पर पांच बजा दिए। अरुण के दो बच्चे इंतजार कर रहे थे। वह उन्हें लेने गया तो एएसआइ कॉल कर बुला लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में ही शाम कर दी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us