SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » Hawala Loot Case: एसडीओपी पूजा पांडे समेत 10 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SIT आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची

Hawala Loot Case: एसडीओपी पूजा पांडे समेत 10 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SIT आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Hawala Loot Case: सिवनी जिले में हवाला कांड से जुड़े ₹2.96 करोड़ की रकम हड़पने के आरोप में एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम सहित 10 पुलिसकर्मियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। आरोपियों पर डकैती, अपहरण और षड्यंत्र की गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। एक आरोपी की पुलिस अब भी तलाश कर रही है।

सिवनी: जिला मुख्यालय से सात किमी दूर सीलादेही हाईवे में 8-9 अक्टूबर की रात चैकिंग के दौरान एक कार वाहन में मिले हवाला के 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का बड़ा हिस्सा का हड़पने के प्रयास में फंसी SDOP पूजा पांडे, SI अर्पित भैरम सहित अन्य पुलिस कर्मियों को बुधवार सुबह न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में भारी पुलिस बल की मौजूदगी व सुरक्षा के बीच दोपहर करीब एक बजे प्रकरण में जांच करें एक्साइड दल ने गिरफ्तार 10 पुलिस कर्मियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मासूम बेटे को साथ एसडीओपी पूजा पांडे को पुलिस ने न्यायालय रवाना किया गया।

विशेष जांच दल कर रही विवेचना

गौरतलब है कि 11 पुलिस कर्मियों पर लखनवाड़ा थाना में डकैती, अपहरण व आपराधिक षडयंत्र जैसी संगीन धाराओं में 14 अक्टूबर को दर्ज FIR मामले में IG के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल (SIT) प्रकरण में विवेचना कर रहा है।

 

11 पुलिस कर्मियों में से 10 आरोपितों में निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे, SI अर्पित भैरम, एसडीओपी कार्यालय का चालक आरक्षक रितेश वर्मा, रीडर प्रधान आरक्षक रविंद्र उइके, प्रधान आरक्षक माखन इनवाती, आरक्षक योगेंद्र चौरसिया, जगदीश यादव, गनमैन केदार बघेल,

सुभाष सदाफल व बंडोल थाना के आरक्षक नीरज राजपूत को SIT ने बुधवार दोपहर को न्यायालय में पेश कर दिया है। एक अन्य आरोपित प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला की तलाश जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us