नई दिल्ली•May 05, 2024 .
Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस तेज हो गई है। सभी टीमों ने 10 या उससे ज्यादा मैच खेल लिए हैं और बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार है लेकिन उसे रविवार को एक और बड़ा झटका लग है। श्रीलंका के मथीशा पथिराना चोट की वजह से श्रीलंका लौट रहे हैं। इससे पहले दीपक चाहर भी चोटिल हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर फॉर्म में नहीं है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ से पहले ही मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रविवार को एक स्टेटमेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के हवाले से कहा गया, “चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और आगे की रिकवरी के लिए श्रीलंका लौटेंगे।” पथिराना पूरे टूर्नामेंट में सीएसके के लिए बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने 7.68 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं और 13 विकेट भी चटकाए हैं। इससे सीएसके की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि दीपक चाहर को भी गंभीर चोट लगी है जिससे उनका सीजन से बाहर होना तय है।
IPL 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, आरएस हंगारगेकर, महेश तिक्षणा, निशांत सिंधु और अरवेल्ली अवनीश।