SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: खेत जाते वक्त नदी के पास पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Shahdol News: खेत जाते वक्त नदी के पास पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  स्थानीय लोगों ने चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला गया।

गोहपारू थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर इंजन नदी के पास पलट गया। इंजन के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और चालक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकला गया।

पुलिस ने बताया कि घटना बेलहा गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक बीरभान सिंह पिता भगवानदास सिंह (27) निवासी बेलहा थाना गोहपारू की इस घटना में मौत हुई है। बताया गया कि बीरभान अपने खेत की जुताई करने के लिए स्वयं का ट्रैक्टर इंजन लेकर खेत जा रहा था। तभी खेत के पहले स्थित एक स्थानीय नदी के पास चालक ने ट्रैक्टर इंजन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई।

घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और इंजन में दबे चालक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन जब तक काफी देर हो गई थी, लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इंजन के नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे थे। इंजन के नीचे चालक का शव दबा हुआ था। नदी के पास गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से हमने इंजन को हटवा कर शव को निकला है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us