श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: प्राथमिक जांच में हत्या के बाद शव पर आग लगाने की कोशिश की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
घर से बैंक पैसा जमा करने निकले युवक की हत्या कर उसके शव को जलने की कोशिश की गई है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र की है, जंगल में सर्चिंग के दौरान शव देख वन कर्मी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची। शव देख ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक पर पहले पत्थर से हमला किया गया और हत्या के बाद शव पर आग लगाई गई है। युवक घर से लापता था, जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से दर्ज कराई थी।
अब ब्यौहारी के शहडोल रीवा मार्ग पर हनुमान घाटी मुख्य सड़क से लगभग 500 मीटर अंदर जंगल में युवक का शव मिला है। शव के ऊपर पत्ते रख शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने बताया कि वनकर्मी जंगल की सर्चिंग कर रहे थे। उस दौरान राजकुमार का शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की है। शव की पहचान राजकुमार साहू के रूप में हुई है। जो घर से लापता था।
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। पीएम रिपोर्ट में चीजें स्पष्ट होगी, हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। शव को पीएम की कार्रवाई के लिए अस्पताल लाया गया है। गुम इंसान भी परिजनों ने दर्ज करवाया था।







