SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Indore में दर्दनाक घटना… पांच महीने के बच्चे को गोद में लेकर मां ने डाला तेजाब, दोनों की मौत

Indore में दर्दनाक घटना… पांच महीने के बच्चे को गोद में लेकर मां ने डाला तेजाब, दोनों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    बृज विहार कालोनी में रहने वाली 24 वर्षीय सुमन पटेल ने पांच माह के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। सुमन ने बच्चे को गोद में उठाया और खिलाते-खिलाते एसिड डाल लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है। स्वजन घटना से हैरान है। दोनों परिवार खुलकर नहीं बोल रहे है। पुलिस ने एसिड की बोतल, सुमन का फोन जब्त कर रूम सील कर दिया है।

इंदौर। बृज विहार कालोनी में रहने वाली 24 वर्षीय सुमन पटेल ने पांच माह के बेटे प्रथम के साथ आत्महत्या कर ली। सुमन ने बच्चे को गोद में उठाया और खिलाते-खिलाते एसिड डाल लिया। राऊ पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है। स्वजन घटना से हैरान है। दोनों परिवार खुलकर नहीं बोल रहे है। पुलिस ने एसिड की बोतल, सुमन का फोन जब्त कर रूम सील कर दिया है।

रूम बंद कर डाला एसिड

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है। मूलत: वनखेड़ी (होशंगाबाद) कैलाश पटेल से सुमन की ढाई साल पूर्व ही शादी हुई थी। राऊ में ही कैलाश के जीजा का सिलाई का कारखाना है। सुमन और कैलाश उसमें सिलाई का काम करते थे। गुरुवार को सुमन ने रूम में बंद किया और एसिड डाल किया। प्रथम की शाम को ही मौत हो गई। जबकि सुमन ने उपचार के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुमन का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना स्थल को भी सील करवाया गया है। दोपहर के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है।

पति से करवा चौथ की खरीदी करने का बोल रही थी सुमन

पुलिस ने कैलाश पटेल के कथन लिए तो बताया वह सुबह नौ बजे कारखाना चला गया था। सुमन, प्रथम और माता-पिता घर पर ही थे। सुमन के ससुर लालसाप्रसाद कालोनी में रहने वाली बेटी के घर चले गए। सास काम में लग गई थी। इसी बीच सुमन ने रूम का दरवाजा लगा कर आत्महत्या की। काफी देर तक बाहर न आने पर सुमन को सास ने आवाज लगाई। लालसाप्रसाद को बुलाया और लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दोनों सिर से पैर तक झुलसे हुए थे। स्वजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रथम की शाम को ही मौत हो गई।

कैलाश ने बताया दोपहर करीब 1 बजे खाना खाने आया था। सुमन ने कहा था कि करवा चौथ की खरीदारी करना है। शाम करीब पांच बजे खरीदारी करने जाने की बात हुई थी। पुलिस ने सुमन के स्वजन से भी चर्चा की लेकिन उन्होंने आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बताई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us