SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » खरगोन के भीकनगांव में स्कूल बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल

खरगोन के भीकनगांव में स्कूल बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     खरगोन के भीकनगांव में स्कूल बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, गनीमत रही कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घटना शनिवार सुबह 9 बजे हुई जब बस ज्ञानदीप स्कूल जा रही थी। सभी बच्चों का भीकनगांव अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में स्कूल बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह 9 बजे की है। हालांकि कोई भी बच्चा गंभीर घायल नहीं बताया जा रहा है। बड़ा हादसा टल गया। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी पहुंच गए थे।

सभी बच्चों को ग्रामीणो की मदद से भीकनगांव अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के हाथ, पैर और शरीर में फिलहाल मामूली चोट बताई जा रही है। सभी घायल बच्चों का भीकनगांव अस्पताल में ही प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है।

naidunia_image

तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटना बताया जा रहा है। स्कूल बस आसपास के गांवों से बच्चो को लेकर भीकनगांव स्थित ज्ञानदीप स्कूल लेकर आ रही थी। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया था। पुलिस ने सभी बच्चों को ग्रामीणों की मदद से भीकनगांव पहुंचाया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us