SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MP में कोतमा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की दो बोगियां पलटी, चार पटरी से उतरीं

MP में कोतमा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की दो बोगियां पलटी, चार पटरी से उतरीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मध्य प्रदेश के अनूपपुर में कोतमा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी हादसा। कोयला लोड करने जा रही ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, 2 पलटीं। रात 11:30 बजे की घटना, रेलवे ने राहत कार्य शुरू किया। यात्री ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं, मालगाड़ियों में कुछ देरी हुई। बोगियां पटरी से उतरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत कोतमा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कोयला खदान कोयला लोड करने जा रही एक मालगाड़ी के 6 बोगियां पटरी से उतर गई, जिनमें से दो पलट भी गई। शनिवार रात 11:30 का यह घटनाक्रम है। कोतमा रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूरी पर मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर गईं।

कोतमा से एसईसीएल के गोविंदा कालरी साइडिंग जब मालगाड़ी जा रही थी तभी का यह मामला है। रेलवे के इंजीनियरिंग और संचालन विभाग द्वारा रात को ही पहुंचकर क्षतिग्रस्त मालगाड़ी की बोगियों को पटरी से हटाने और पटरी पर खड़ा करने का काम शुरू कर दिया था। सुबह बिलासपुर से भी रेलवे की एक टीम कोतमा पहुंचकर रेल ट्रैक को सही करने के कार्य में जुट गई थी।

यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई

naidunia_image

जानकारी अनुसार शनिवार रात चिरमिरी से बिलासपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को बैहा टोला रेलवे स्टेशन में रोका गया था। जबकि अंबिकापुर से दुर्ग जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को बिजुरी स्टेशन में रोक दिया गया था। कोतमा से अंबिकापुर रोड चिरमिरी रेल लाइन के साथ अनूपपुर के लिए रेल लाइन गुजरती है। हालांकि यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई सुबह सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से निकली।

naidunia_image

रविवार सुबह क्षतिग्रस्त पटरी से उतरी बोगियों को ट्रैक पर लाने का काम किया जाता रहा, वहीं जेसीबी मशीन से बोगियों को रेल लाइन से हटाने का काम किया गया। रेल बोगियों के पलटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इस घटना के बाद कुछ मालगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us