SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रांची में 18 साल की युवती से गैंगरेप, चार जगहों पर किया दुष्कर्म; चचेरे भाई ने रची साजिश

रांची में 18 साल की युवती से गैंगरेप, चार जगहों पर किया दुष्कर्म; चचेरे भाई ने रची साजिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   Jharkhand Crime News: रांची जिले में एक 18 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की।

रांची। रांची जिले में एक 18 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की।

पीड़िता ने मंगलवार को तामाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसे धोखे से इस जाल में फंसाया। शिकायत के मुताबिक, घटना 30 सितंबर की है। चचेरा भाई युवती को मर्दन मोड़ स्थित दशहरा मेले में बुलाकर लाया, जहां दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

इसके बाद आरोपी उसे सोना टुंगरी रुगड़ी ले गए, जहां दो अन्य व्यक्तियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वे उसे बुंडू ले गए, जहां तीन अन्य लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। अंत में, युवती को रांची लाया गया और वहां एक और व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, सभी आरोपियों ने उसे तामार के मर्दन मोड़ इलाके में छोड़ दिया।

तामाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी के अनुसार, सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इनमें से चार की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अब भी फरार हैं। पुलिस ने दोषियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बुधवार को कराया जाएगा और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us