SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मध्य प्रदेश में जमीन के लालच में बेटा बना हत्यारा, कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, चल रहा था विवाद

मध्य प्रदेश में जमीन के लालच में बेटा बना हत्यारा, कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, चल रहा था विवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद में कलयुगी दो बेटों ने अपनी 75 वर्षीय मां की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। दादी को बचाने आए 18 वर्षीय पोते पर भी हमला किया गया, जिसमें उसका एक पैर कुल्हाड़ी से कट गया।

गंजबासौदा (विदिशा)। जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद में कलयुगी दो बेटों ने अपनी 75 वर्षीय मां की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। दादी को बचाने आए 18 वर्षीय पोते पर भी हमला किया गया, जिसमें उसका एक पैर कुल्हाड़ी से कट गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी दोनों बेटे और उनके साथ आए अन्य लोग फरार हो गए।

जमीन को लेकर विवाद

यह घटना त्योंदा थाना क्षेत्र के सुनेठी गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका मनबाई (पत्नी स्व. रामसिंह कुर्मी) अपने पांच बेटों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थीं। बंटवारे के बाद उन्होंने सबसे छोटे बेटे बलवंत के साथ सुनेठी गांव में रहना चुना। परिवार की 15 बीघा जमीन पर पांचों बेटों में विवाद चल रहा था, जिस पर बलवंत खेती करता था।

कुल्हाडी से किया हमला

रविवार दिन में भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन मामला शांत हो गया था। रात करीब 12 बजे महाराज सिंह कुर्मी और राम प्रसाद अपने चार बेटों और दो अन्य लोगों (प्रकाश और रमन) के साथ बलवंत के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर में घुसकर मनबाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

आवाज सुनकर पास में सो रहा बलवंत का 18 वर्षीय बेटा आयुष दादी को बचाने आया, लेकिन हमलावरों ने उसके पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आयुष को गंभीर हालत में विदिशा रेफर किया गया।

अस्पताल में मृत घोषित

75 वर्षीय मनबाई को त्योंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही त्योंदा थाना प्रभारी बबीता चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। एसडीओपी शिखा भलावी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us