SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस वजह से युवाओं के हाथों से उतरवाए दो हजार कड़े

दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस वजह से युवाओं के हाथों से उतरवाए दो हजार कड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    जांजगीर-चांपा के नैला दुर्गा पंडाल में सुरक्षा के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने युवाओं के हाथों से लगभग दो हजार स्टील के कड़े उतरवाए, जो हथियार के रूप में इस्तेमाल हो सकते थे। इसके अलावा चार चाकू भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई नवरात्र पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।

जांजगीर चांपा: नैला दुर्गा पंडाल में संभावित रूप से हमलों में उपयोग में लाए जाने वाले दो हजार स्टील के कड़े युवाओं के हाथों से उतरवाए गए। कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल भी किया जा सकता था। साथ ही पुलिस ने चार चाकू भी जब्त किए हैं।

नैला पंडाल मेले में पुलिस पेट्रोलिंग

पुलिस टीम की ओर से लगातार नैला पंडाल, मेले में पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए। इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं। नैला मां दुर्गा पंडाल एवं मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

युवकों से कड़े निकलवाए

नैला मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे। युवकों से कड़े निकलवाए गए और जमा कराए गए। नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

पुलिस पेट्रोलिंग पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने के लिए लगातार भीड़ भाड़ जगहों पर पेट्रोलिंग की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को विशेष ध्यान रखते हुए रात्रि में भी विशेष गस्त की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us