SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में 10 साल की छात्रा से रेप की कोशिश:स्कूल के पास रहने वाला शख्स पैसों का लालच देकर करता था गलत काम; शिकायत दर्ज

शहडोल में 10 साल की छात्रा से रेप की कोशिश:स्कूल के पास रहने वाला शख्स पैसों का लालच देकर करता था गलत काम; शिकायत दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र में कक्षा पांचवी की छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने अश्लील हरकतें की। आरोपी स्कूल के पास रहता था और छात्रा को रोज पैसों का लालच देकर गलत काम करता था।

मामला तब सामने आया जब छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। पीड़िता के परिवार ने ब्यौहारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शहडोल के ASP अभिषेक दिवान के अनुसार पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us