SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » इंदौर में देर रात हुई तेज बारिश में बच्चा नाले में बहा, सुबह मिली उसकी लाश

इंदौर में देर रात हुई तेज बारिश में बच्चा नाले में बहा, सुबह मिली उसकी लाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   इंदौर में बुधवार रात भारी बारिश में 8 साल का राजवीर मालवीय नाले में बह गया। गुरुवार सुबह उसका शव मिला। राजवीर माता-पिता का एकलौता बेटा था। स्थानीय लोग नाले के आसपास सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठा रहे हैं। बारिश के कारण हुए इस हादसे ने सबको झकझोर दिया है।

 इंदौर। इंदौर शहर में बुधवार रात हुई तेज बारिश में मायाखेड़ी क्षेत्र में ओमेक्स सिटी के करीब एक बच्चा तेज पानी के बहाव में नाले में बह गया। बच्चे का नाम राजवीर मालवीय बताया जा रहा है और उसकी उम्र करीब 8 साल है।

जानकारी के मुताबिक देर रात तेज बारिश के दौरान राजवीर के पिता राजपाल उसे एक जगह पर खड़े करके अपनी गाड़ी पार्क करने गए, जब वो वापस लौटे तो बच्चा वहां पर नहीं था। रात में ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अंधेरा होने की वजह से बच्चे को खोजा नहीं जा सका।

गुरुवार सुबह लसूड़‍िया थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर सर्चिंग शुरू की तो राजवीर का शव मिला। बच्चे का शव कुछ दूरी पर एक पुल में फंसा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि बारिश में फिसलने की वजह से वो नीचे गिर गया और पानी के बहाव में बह गया।

naidunia_image

घटना के बाद राजवीर के माता-पिता सदमे में हैं, वो उनका एकलौता बेटा था। उधर इलाके के लोग नाले के आस-पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वहां दीवार या जाली लगी होती तो बच्चा अंदर नहीं बहता।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us