SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में कार में बैठकर शराब पी रहा था डॉक्टर:विरोध करने पर अभद्रता, बोला-सात पुश्त से डॉक्टर हूं; Video सामने आने पर मांगी माफी

शहडोल में कार में बैठकर शराब पी रहा था डॉक्टर:विरोध करने पर अभद्रता, बोला-सात पुश्त से डॉक्टर हूं; Video सामने आने पर मांगी माफी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक डॉक्टर का सार्वजनिक जगह पर शराब पीने का मामला सामने आया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर गुरुवार शाम को घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार साकेत की शिकायत के अनुसार उनकी डेली नीड्स की दुकान के सामने एक सफेद रंग की कार (नंबर BR01AU8209) में दो युवक शराब पी रहे थे। दोनों तेज आवाज में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। नरेंद्र के विरोध करने पर भी वे नहीं रुके। दोनों युवक बीयर की केन पी रहे थे।

डॉक्टर ने अकड़ दिखाते हुए कहा- सात पुश्तों का डॉक्टर हूं, यहीं पीऊंगा शराब

विरोध करने पर कार में बैठे डॉक्टर ने अकड़ कर कहा कि मैं सात पुश्तों का डॉक्टर है, और यहीं शराब पीऊंगा। किसी के घर पर जाकर नहीं पी रहा हूं। हालांकि, जब मामला पुलिस तक पहुंचा और वीडियो सामने आया तो डॉक्टर के तेवर बदल गए। उसने युवक से माफी मांगी, लेकिन तब तक पुलिस पीड़ित की शिकायत पर डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us