SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » छतरपुर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती आरोपी गेट में ताला लगाकर फरार, पुलिस की राइफल भी ले गया

छतरपुर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती आरोपी गेट में ताला लगाकर फरार, पुलिस की राइफल भी ले गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    छतरपुर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या के प्रयास का आरोपी रविंद्र सिंह फरार हो गया। वह पुलिस की राइफल लेकर भागा और गेट पर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। आरोपी पर 30 हजार का इनाम था और उसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की 5 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

छतरपुर। छतरपुर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से एक शातिर बदमाश हत्या के प्रयास का आरोपित पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। वह कैदी वार्ड में बाहर से ताला लगा गया और पुलिस की राइफल लेकर फरार हो गया है। यह घटना बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 की बताई गई है, कैदी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एसपी आगम जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की।

अभी तक फरार आरोपी का पता नहीं लग पाया है। यह वही आरोपित है जिसे कुछ दिन पहले पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था। यह पुलिस पर हमला करने के मामले में मामले में पकड़ा गया था। आरोपी रविंद्र सिंह ओरछा रोड थाना क्षेत्र देरी ग्राम का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग भी हुई थी हुई थी।

तब पुलिस ने आरोपित का शॉर्ट एनकाउंटर किया था। जिसके पैर में गोली लगी थी। आरोपित को 9 सितंबर को जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। देर रात पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस की राइफल भी लेकर भागने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस के 5 टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us