SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, 5 आतंकवादी गिरफ्तार; इनके पास मिला IED बनाने का सामान

दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, 5 आतंकवादी गिरफ्तार; इनके पास मिला IED बनाने का सामान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      दिल्ली पुलिस ने देश भर में छापा मारके 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से आईईडी बम बनाने वाले सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही इनके संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आंतकी संगठनों से होने की संभावना जतायी जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों से जांच एजेसियां पूछताछ कर रही हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी साशिज को नाकाम कर दिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने देश के अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस को इन आतंकवादियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को आईईडी बम बनाने में इस्तमाल होने वाले कुछ सामान मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए 5 आतंकवादियों में से 2 दिल्ली से, 1 हैदराबाद, 1 मध्य प्रदेश और 1 रांची से है।

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि गिरफ्तार आतंकियों के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन से है। ये आतंकवादी आने वाले त्योंहारों से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे I

वहीं सुत्रों से ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि शक के आधार पर पुलिस की टीम और सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने 8 अन्य संदिग्धों को भी हिसारत में लिया है। गिरफ्तार आतंकियों और सदिग्धों से स्पेशल सेल, एनआईए व आइबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। मामले में कोई बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us