श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: Religious Conversion: पति और परिवार वाले पूजा और उसकी बेटी को चर्च जाने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने लगे। पहले उन्होंने बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। इसमें सफल नहीं होने पर उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर भी बात नहीं बनने पर उन्होंने पूजा से मारपीट शुरू कर दी।
बिलासपुर। भारतीय नगर में रहने वाली महिला ने पति और ससुराल वालों पर मतांतरण (Religious Conversion) के दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
भारतीय नगर में रहने वाली पूजा सोनी (38) ने पति और ससुराल वालों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले दुर्गेश सोनी से हुई थी। पति मोहल्ले में ही किराने की दुकान चलाता है। शादी के समय यह बात छुपाई गई कि उनका पूरा परिवार पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुका है। दुर्गेश और पूजा सोनी की शादी हिंदू विधि विधान से हुई थी।
शादी के बाद पता चली सच्चाई
शादी के बाद पूजा को पता चला कि उसका पूरा परिवार ईसाई धर्म अपना चुका है। इसके बाद भी वह चुप रही। कुछ दिनों तक वह घर में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करती थी। इस पर कोई रोक टोक नहीं करता था। धीरे-धीरे परिवार के लोगों ने उसे हिंदू धर्म के प्रति भड़काने का काम शुरू कर दिया। इसी बीच उनकी बेटी भी हो गई। अब उनकी बेटी तीन साल की हो चुकी है।
पीड़िता से मारपीट कर बनाया दबाव
पति और परिवार वाले पूजा और उसकी बेटी को चर्च जाने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने लगे। पहले उन्होंने बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। इसमें सफल नहीं होने पर उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर भी बात नहीं बनने पर उन्होंने पूजा से मारपीट शुरू कर दी। कुछ दिनों तक वह पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना सहती रही। इस बीच उनकी प्रताड़ना बढ़ने लगी। तब महिला ने हिंदू संगठन के लोगों के पास पहुंची। इसके बाद महिला सिविल लाइन थाना पहुंची। महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
छह साल तक करते रहे बरगलाने की कोशिश
पूजा ने बताया कि शादी से पहले ही दुर्गेश और उसके परिवार वालों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। इसे छुपाकर उन्होंने दुर्गेश की पूजा की शादी करा दी। उनकी शादी भी परिवार और समाज वालों के बीच हिंदू विधि विधान से कराई गई। जब वह अपने ससुराल आई तब पता चला कि पूरा परिवार धर्म परिवर्तन कर चुका है। इसके बाद उसे धीरे-धीरे बरगलाने की कोशिश की जाने लगी। जब इससे काम नहीं बना तब दबाव बनाने की कोशिश की गई।







