श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: इंदौर में शादी के दस महीने बाद एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति और जेठ समेत अन्य पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हमें सुसाइड की जानकारी भी देर से दी गई।
इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की शादी को सिर्फ दस महीने हुए थे और अब उसने खौफनाक कदम उठा लिया। शादी के बाद महिला अपने ससुराल में रहने इंदौर आई थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे ताने मारते थे, प्रताड़ित करते थे। भाई और भाभी से बात भी नहीं करने देते थे। पति भी आए दिन उससे विवाद करता था। इस सब से परेशान होकर नवविवाहिता कोमल शुक्ला ने फांसी लगा ली।
शावर से लगाया फांसी का फंदा
ससुरालवालों ने बताया कि कोमल ने घर के बाथरूम में लगे शावर पर फांसी का फंदा लगाया और उस पर लटकर जान दे दी। वह काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकली, तो उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा को उस शव शावर से लटक रहा था। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
खुडैल थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। कोमल के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसके मोबाइल की जांच करेगी। अगर, आत्महत्या से पहले कोई ऑडियो, वीडियो या चैट रिकॉर्ड की गई होगी, तो उससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिला के पति बीरबल मिश्रा का बिजनेस है। परिजनों से लिए गए प्रारंभिक बयानों में फिलहाल कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।







