SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » श्योपुर की नौनपुरा घाटी में बदमाशों ने सड़क पर जमाए बड़े पत्थर, फिर वाहनों में की तोड़फोड़

श्योपुर की नौनपुरा घाटी में बदमाशों ने सड़क पर जमाए बड़े पत्थर, फिर वाहनों में की तोड़फोड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल-:    मध्य प्रदेश में श्योपुर के नानपुरा घाटी में बदमाशों ने सड़क पर पत्थर जमाकर वाहनों में तोड़फोड़ की और लूट की कोशिश की। इस घटना में दो यात्रियों को चोट आई है। बदमाशों ने हथियारों के साथ वारदात को अंजाम दिया और घने जंगल में भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

, श्योपुर। कराहाल थाना क्षेत्र के नानपुरा घाटी में हथियारबंद बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बुधवार तड़के बदमाशों ने वाहनों को रोककर पथराव किया और तोड़फोड़ कर लूट की कोशिश की। दो यात्रियों को पत्थर लगने से चोट भी आई है। लोगोंकी सतर्कता को देखकर बदमाश जंगल में भाग गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधा दर्जन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पहले सड़क पर बड़े पत्थर रखकर वाहनों को रोका और फिर अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया। इससे यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल यात्री और वाहन चालक किसी तरह कराहल थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

naidunia_image

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही कराहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर निरीक्षक कराहल यासमीन खान ने बताया कि कुछ वाहनों पर पथराव किया गया था। पुलिस टीम ने रातभर जंगल क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। हालांकि इलाके में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार घटना लूट की कोशिश हो सकती है, क्योंकि बदमाशों ने वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर पत्थर जमाए थे। लेकिन यात्रियों की सतर्कता और ड्राइवरों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई। कराहल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us