श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को शराबी कहने वाले बयान पर शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे नारी समाज का अपमान बताते हुए कांग्रेस से माफी और कार्रवाई की मांग की। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है और कांग्रेस उनकी प्रगति पचा नहीं पा रही।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर जहां एक ओर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है तो दूसरी ओर शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने भी इस बयान पर कड़ीआपत्ति दर्ज कराई है। शहडोल सांसद हिमान्द्री सिंह ने सवाल किया कि कांग्रेस इस तरह के आंकड़े कहां से लाती है।
सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही हैं, विपक्षी दल महिलाओं की प्रगति देखकर पचा नहीं पा रहा है जो नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। भारत की संस्कृति में महिलाओं को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया है, और ऐसे शब्द कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करते हैं। कांग्रेस के नेताओं का बार-बार महिलाओं का अपमान किया जाना अस्वीकार्य है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि महिला सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा। हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा का संकल्प लें।
सांसद हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस से तुरंत माफी की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करें। जिस तरह से नारी शक्ति का अपमान किया है इस टिप्पणी के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।









