SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » LPG Price Update: गैस सिलेंडरों के दाम फिर घटे, अब इतने रुपये सस्ते मिलेंगे सिलेंडर… यहां जानें नई कीमत

LPG Price Update: गैस सिलेंडरों के दाम फिर घटे, अब इतने रुपये सस्ते मिलेंगे सिलेंडर… यहां जानें नई कीमत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल-:  एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम एक बार फिर कम कर दिए गए हैं। इस बार गैस सिलेंडरों पर 51 रुपये तक की कटौती की गई है। चलिए जानते हैं विस्तार से.

एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम एक बार फिर कम कर दिए गए हैं। इस बार 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों पर 51 रुपये तक की कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने यह बदलाव ग्राहकों की सुविधा के लिए किया है। हालांकि कटौती सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों पर लागू होगी।

नई कीमतें 1 सितंबर से लागू होंगी। बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1580 रुपये होगी, जबकि अभी इसकी कीमत 1631.50 रुपये है।

कीमतों में लगातार बदलाव

1 जनवरी 2025 से कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 1 जनवरी को 14.50 रुपये, फरवरी में 7 रुपये की कटौती हुई थी। हालांकि, 1 मार्च 2025 को इसमें 6 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई थी।

इसके बाद 1 अप्रैल को 41 रुपये, 1 मई को 14 रुपये और 1 जून को 24 रुपये की कटौती हुई। 1 जुलाई को सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की बड़ी कमी की गई थी। वहीं 1 अगस्त को 33.50 रुपये घटाए गए। अब फिर से 51 रुपये घटाकर नई दरें लागू कर दी गई हैं।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us